शिवलिंग अभिषेक के 13 आसान उपाय, मनोकामना पूर्ण करने के लिए जरूर करें।

शिवकृपा प्राप्त करने हेतु ऐसे करें शिवजी का अभिषेक

शिवलिंग अभिषेक के उपाय : शिव का अर्थ हीं है कल्याण। जगत का हर कल्याणकारी तत्व शिवत्व है, जहां भी दूसरों के कल्याण की भावना है वहीं शिव है। जगत के कल्याण के लिए शिवजी ने हलाहल विष पी लिया था। वे अपने भक्तों का सदा कल्याण करते हैं।

दुनिया भर के शिव मंदिरों में प्रतिदिन जल, दूध और अनेक प्रकार की वस्तुओं से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है।

शिवलिंग का अभिषेक अत्यंत फलदायी है। अलग-अलग समस्याओं के निवारण हेतु शिवलिंग का अभिषेक भी अलग-अलग वस्तुओं से किया जाता है। इस लेख मे हम उन 13 प्रकार के अभिषेकों के बारे में जानेंगे जिसे करके हम शिव-कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

1- गंगाजल से अभिषेक

यदि आपको कोई ग्रह नक्षत्र दोष परेशान कर रहा है तब शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें, ऐसा करने से आपके ग्रह दोष शिव जी की कृपा से हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो जायेंगे।

2- दूध से अभिषेक (दुग्धाभिषेक)

पारिवारिक समस्याओं, कार्यालय या नौकरी से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु कच्चे दूध में शक्कर डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

3- दही से अभिषेक

पारिवारिक कलह एवं अचानक होने वाले नुकसान से बचने के लिए शिवलिंग का दही से अभिषेक करना लाभकारी है।

4- दूध में हल्दी से अभिषेक

जिनके विवाह में परेशानी आ रही है। बात बनते-बनते बिगड़ जाती है। ऐसे पुरुष या लड़की को दूध में हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसे करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और विवाह सम्बन्धी-बाधा दूर होती है।

5- दूध में गुड़ से अभिषेक

संतान सुख की प्राप्ति के लिए शिव भक्त को दूध में गुड़ मिलाकर या जल में कुमकुम मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। यह संतान सुख के लाभदायी उपाय है।

6- गन्ने के रस से अभिषेक

यदि रोजगार मिलने में संकट हो तो गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। रोजगार प्राप्ति के लिए यह सबसे उत्तम अभिषेक है।

7- नारियल के पानी से अभिषेक

अपने दुश्मनों से बचने के लिए, शत्रु को प्रभावहीन करने के लिए या भूत प्रेत दूर करने के लिए नारियल के पानी या सरसो के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें। यह उपाय आपको कई संकटों से दूर रखेगा।

8- तिल के तेल से अभिषेक

अगर आप कोर्ट कचहरी, मुकदमा सम्बन्धी परेशानी झेल रहे हैं तो इसके निवारण हेतु भगवान शंकर को तिल का तेल अर्पित करें। तिल का तेल से शिवलिंग का अभिषेक कानूनी बाधाओं को दूर करता है।

9- खुशबूदार तेल से अभिषेक

अगर किसी भी पुरुष या स्त्री को अपने कारोबार में परेशानी हो रही है, बिजनेस चल नहीं रहा है। व्यापार घाटे में जा रहा है तब उसे देसी घी या इत्र या खुशबूदार तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से कारोबार से सम्बंधित बाधाएं दूर होती हैं।

10- दूध मिले शहद से अभिषेक

कोई बच्चा, युवक या युवती पढ़ना चाहते है पर उन्हें विद्या प्राप्त करने में समस्या होती है, उनकी समझ में कुछ भी नहीं आता, पाठ याद नहीं रहता, ऐसे में एक छोटे से पात्र में शहद लेकर उसमे थोड़ा दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से शिवजी के आशीर्वाद से भक्त पर सरस्वती कृपा होती है।

11- दूभ के रस से अभिषेक

सिर पर ‘कर्ज’ बहुत ज्यादा हो गया है या आपने किसी को उधार दिया था, जो वापस नहीं मिल रहा है तो कर्ज सम्बन्धी संकट दूर करने के लिए दूभ यानी दुब्भी घास को इकठ्ठा कर के उसे पीसकर छान लें और उस दूर्वा के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।

12- लाल चन्दन के जल से अभिषेक

जिनकी कुंडली में मांगलिक दोष है उन्हें लाल चन्दन मिले हुए जल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। भोलेनाथ की कृपा से उसके मांगलिक दोष दूर होने लगते हैं।

13- औषधियों से अभिषेक

गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को अमर बेल, गिलोय, या इसी प्रकार की जड़ी-बूटी का रस निकालकर या जल में औषधि मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना उत्तम उपाय है।

निष्कर्ष

वैसे तो ये उपाय कभी भी किये जा सकते हैं मगर, सावन के महीने में ये विशेष फल प्रदान करते हैं।
भोलेनाथ सबका भला करते हैं। इसीलिए सच्चे ह्रदय से शिवजी मे आस्था रखते हुए शिवपूजन करें । जय भोलेनाथ। हर-हर महादेव

1 thought on “शिवलिंग अभिषेक के 13 आसान उपाय, मनोकामना पूर्ण करने के लिए जरूर करें।”

Leave a comment